Haryana में 50,000 के लिए गर्भवती महिला की हत्या, पूरा मामला जान रह जाएंगे दंग

punjabkesari.in Thursday, Mar 06, 2025 - 06:23 PM (IST)

पलवल(गुरदत्ता गर्ग):  50000 के लिए एक गर्भवती महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। मामला पलवल सदर थाने क्षेत्र के गांव गुदराना का है। जहां लगभग 24 वर्षीय विवाहिता जो गर्भवती था, कि संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई।  मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर ₹50000 के लिए हत्या करना बताया है। शव पोस्टमार्टम के लिए पलवल जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


पलवल जिला अस्पताल  परिसर में दिखाई दे रहे लोग उत्तर प्रदेश के जट्टारी के पास गांव किशनपुरा के रहने वाले हैं। ये लोग लगभग 24 वर्षीय अंजलि पुत्री तेजपाल / पत्नी भगवान सिंह की सन्देह जनक परिस्थितियों मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग कर रहे हैं। अंजलि की करीब ढाई वर्ष पूर्व शादी हुई बताई जा रही है जिसकी गोद में लगभग 1 साल का बच्चा है और पेट में भी गर्भ पल रहा बताया गया है।



बेटे के जन्म पर ससुराल पक्ष के लोगों ने छूछ्क मांगा था जिसके लिए समर्थ नहीं होने के कारण मायके वालों ने मना कर दिया था और कहा था कि बेटे का जन्मदिन वगैरह कुछ आएगा तो जुगाड़ होने पर दे दिया जाएगा। अभी छोटी बेटी की शादी की है।  लेकिन पिछले एक महीने से लड़के (भगवानसिंह) द्वारा अंजलि के परिवार वालों से ₹50000 नगद मांगे जा रहे थे। कहना था कि ₹50000 की जरूरत है उधार दे दो, लेकिन पैसे देने से इनकार करने पर पिछले एक महीने से अंजलि के साथ क्लेश करके तंग किया जा रहा था। 



इसी के चलते आज सुबह मायके वालों को सूचना मिली कि अंजलि की तबीयत बिगड़ गई है। गुदराना जाकर देखने पर पता चला कि वह मरी पड़ी हुई है। मायके वालों ने पति जेठ और जेठानी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में छुट्टी है। वही मृतका की ससुराल पक्ष के लोगों से जानने की कोशिश करने पर वे लोग झगड़ने पर उतारू हो गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static