HCS Exam: हरियाणा के 8 जिलों में HCS एग्जाम की तैयारी, 26 अप्रैल को 102 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा
punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 04:45 PM (IST)
हरियाणा डेस्क : हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) सहित अन्य संबद्ध सेवाओं के 102 पदों के लिए आयोजित होने वाली प्रारंभिक परीक्षा राज्य के आठ जिलों में कराई जाएगी। इन जिलों के नामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संबंधित पदों के लिए करीब 97 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस बार परीक्षा में पहली बार अभ्यर्थियों को आधार प्रमाणीकरण के जरिए ही परीक्षा केंद्र में जाने दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि हरियाणा लोक सेवा आयोग 26 अप्रैल को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करेगा, जबकि मुख्य परीक्षा 27 से 29 जून तक तीन दिन चलेगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर आयोग ने जिलों और परीक्षा केंद्रों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक परीक्षा के बाद प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे और सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की पहचान के लिए आधार आधारित सत्यापन की व्यवस्था की जाएगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)