अंबाला में नेशनल हाईवे 152D को खोलने की तैयारी, अंबाला-हिसार-चंडीगढ़ का आवागमन होगा आसान

3/5/2024 4:10:54 PM

अंबाला (अमन कपूर): अंबाला में सभी नेशलन हाईवे को अब खोलना शुरू कर दिया गया है। प्रशासन ने मंगलवार को अंबाला-चंडीगढ़ एक्सप्रेस वे के बाद 152 डी को भी खोलना शुरू कर दिया गया है। अंबाला में 152 डी खुलने से अंबाला हिसार चंडीगढ़ का आवागमन आसान हो जाएगा। लोगों को अब गांव गांव घूम कर नही जाना पड़ेगा।

गौरतलब है कि किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली कूच का एलान किया था। जिसके कारण प्रशासन ने एक दिन पहले पूरी तरह अंबाला चंडीगढ़ एक्सप्रेसवे को बोल्डर्स के जरिये बंद कर दिया था। जिसके बाद से लोगों को गांव गांव घूमकर चंडीगढ़ से आना जाना करना पड़ रहा था। अब हाईवे खुलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। लोगों का समय व पैसा दोनों बच सकेंगे। ट्रैफिक पुलिस का कहना है अधिकारियों के आदेश पर अंबाला चंडीगढ़ एक्सप्रेसवे की एक एक लेन खोली जा रही है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Nitish Jamwal