हरियाणा में इन कर्मचारियों के तबादले की तैयारी: 31 अक्तूबर तक डेटा अपडेट करना अनिवार्य...आदेश जारी

punjabkesari.in Thursday, Oct 15, 2026 - 02:45 PM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा के स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत गैर शिक्षक कर्मचारियों को मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव में भाग लेने के लिए अपना डाटा और संबंधित दस्तावेज 31 अक्तूबर तक अपडेट करने होंगे। माध्यमिक शिक्षा महानिदेशक ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

निदेशालय ने एससीईआरटी गुरुग्राम सहित सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीन कार्यरत क्षेत्रीय कैडर के गैर शिक्षक कर्मचारियों का डाटा निर्धारित समयसीमा में अपडेट कराना सुनिश्चित करें। इसके लिए सभी आहरण एवं वितरण अधिकारियों के (डीडीओ) और संबंधित कर्मचारियों को प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static