अंबाला में नशा तस्करों की अवैध संपत्ति कुर्क करने की तैयारी, जल्द चल सकता है पीला पंजा

11/29/2022 3:09:49 PM

अंबाला: हरियाणा में नशा तस्करी करने वाले आरोपियों की अवैध संपत्ति अटैच करके बुलडोजर चलाया जा सकता है।जिसमें कुल 28 लोगों पर गाज गिरने की संभावना लगाई जा रही है। इसे लेकर अनिज ने भी संकेत दे दिया है।

बता दें कि अंबाला में नशा तस्करों की बढ़ती अवैध संपत्ति के खिलाफ कठोर कदम उठाया है। उन्होंने ऐसे में 28 मामलों को क्लीयर कर केंद्र सरकार के पास भेज दिया गया है। जैसे ही अवैध संपत्ति के बारे में साफ हो जाएगा। वैसे ही आरोपियों के संपत्ति पर बुलडोजर चलाया जाएगा। इस मामले को लेकर विज ने कहा कि हर हाल में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। हरियाणा में जमकर बुलडोजर दौड़ रहा है और आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अंबाला और कुरुक्षेत्र को मिलाकर करोड़ों की अवैध संपत्ति अटैच की जा चुकी है। साथ ही कहा कि गांव में जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा, जिससे वह नशे से दूर रह सकें।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma