राजभवन में राज्यपाल बनवारी लाल परोहित को सविंधान की प्रति भेंट की

12/1/2022 9:58:08 AM

चंडीगढ़ (धरणी) : पंजाब के महामहिम राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित को संविधान दिवस के उपलक्ष पर सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के माननीय सदस्य (DAF) एवं गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) सूरजभान कटारिया के नेतृत्व में आंबेडकर अनुयायियों ने मुलाकात कर संविधान की प्रति भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल बनवारी लाल परोहित ने कहा कि संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है, विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को एकता के सूत्र में बांधने वाला देश का संविधान संघात्मक और एकात्मक है, संविधान दिवस के शुभावसर पर देश को एक प्रगतिशील संविधान देने वाले भारत रत्न, बाबा साहब डॉ० भीमराव आंबेडकर जी को बारम्बार नमन करते हैं। 

वहीं गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप मेहरा ने जानकारी दी सूरजभान कटारिया ने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को बताया कि सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से "26 नवंबर संविधान दिवस" को देश के सभी राज्यों में हर्ष उल्लास से मनाया जा रहा है। इस सविंधान दिवस के शुभावसर पर महामहिम राज्यपाल बनवारी लाल परोहित को सविंधान की प्रति भेंट करते सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय के माननीय सदस्य (DAF) एवं श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) सूरजभान कटारिया, विश्व महापीठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं चंडीगढ़ प्रदेश के प्रभारी कुलदीप मेहरा, पंजाब महापीठ के प्रदेशाध्यक्ष एवं (DAF) के सदस्य मंजीत सिंह बाली, दलित हेल्पलाइन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सोनकर एवं महामंत्री मनजिंदर सिंह, कार्डियोलोजिस्ट डॉ. श्रीनिवास रेड्डी, लंदन से आजाद टीवी के चेयरमैन रमेश कलेर, स.अजीत सिंह, मंदीप सिंह, जसबीर सिंह सहित राजीव दत्त उपस्थित रहें।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 

Content Writer

Manisha rana