आप के हरियाणा प्रभारी डॉ गुप्ता को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने दी जन्मदिन की बधाई

5/1/2022 5:15:28 PM

चंडीगढ़(धरणी): राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बधाई देते हुए कहा, कि ईश्वर उनको स्वस्थ व प्रसन्न रखे और आने वाले कई वर्षो तक उन्हें राष्ट्र की अनवरत एंव निष्ठापूर्वक सेवा करने की कामना की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी डॉ गुप्ता को जन्मदिन पर भेजे संदेश में जीवन शक्ति और दीर्घायु की कामना की। डॉ गुप्ता ने अपने 61वें जन्मदिवस की वर्षगांठ हरियाणा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच मनाई।

हरियाणा प्रभारी डा गुप्ता ने अपने संदेश में कार्यकर्ताओं से कहा कि वह प्रदेश को आगे ले जाने का कार्य करें, और इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए पार्टी को मजबूत बनाना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने अपने वाले चुनावों में पार्टी को हरियाणा में जीत दिलाने के लिए सभी को एक साथ चलने का आह्वान भी किया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Vivek Rai