गीता महोत्सव के ऐतिहासिक लम्हों की गवाह बनीं राष्ट्रपति मुर्मू, मंत्रों उच्चारण के बीच ब्रह्मसरोवर पर की पूजा

11/29/2022 1:34:54 PM

कुरुक्षेत्र(विनोद): देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होंने पहुंचीं। मुर्मू के आगमन से गीता महोत्सव 2022 में एक नया अध्याय जुड़ गया है। राष्ट्रपति द्रोपदी ब्रह्मसरोवर पर चल रहे महोत्सव के ऐतिहासिक लम्हों की गवाह बनीं हैं। उनके करकमलों से ही ब्रह्मसरोवर पर गीता यज्ञ व पूजन के साथ अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों आगाज हुआ है।

 

 

मुर्मू ने हरियाणा पवेलियन व शिल्प उद्यान का किया अवलोकन

 

मंत्रों उच्चारण के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हवन यज्ञ में आहुति डाली। इसके बाद उन्होंने हरियाणा पवेलियन व शिल्प उद्यान का अवलोकन भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय भी मौजूद रहे। उन्होंने कुरुक्षेत्र पहुंचने पर राष्ट्रपति का स्वागत किया। सांसद नायब सैनी, विधायक सुभाष सुधा और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद भी इस मौके पर मौजूद रहे। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Gourav Chouhan