राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अम्बाला में किया स्वागत

5/26/2018 7:02:19 AM

अम्बाला(जतिन): राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वीरवार शिमला से दिल्ली जाते समय वायु सेना स्टेशन अम्बाला छावनी पहुंचे। अम्बाला पहुंचने पर राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद रत्न लाल कटारिया, डी.सी. शरणदीप कौर बराड़ ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति के साथ भारत की प्रथम महिला एवं राष्ट्रपति की पत्नी सविता कोविंद, पुत्र प्रशांत कुमार, पुत्री स्वाति कोविंद और पुत्र वधु गौरी कुमार भी इस दौरे में शामिल रहे।

राष्ट्रपति का स्वागत करने वाले में एयर ऑफि सर कमाङ्क्षडग एल.के. चावला, कार्यकारी जी.ओ.सी. मेजर जनरल कुलवंत सिंह, नज्जर ब्रिगेडियर सुरेन्द्र सिंह सिद्धु, ए.डी.जी.पी. डा. आर.सी. मिश्रा, एस.पी. अभिषेक जोरवाल, ए.एस.पी. नितिका गहलोत, ए.डी.जी. कैप्टन शक्ति सिंह, एस.डी.एम. सुभाष चन्द्र सिहाग, नगर निगम संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह व प्रशासन, वायु सेना और सेना के अन्य अधिकारी शामिल रहे। 

राष्ट्रपति वायुसेना के हैलीकॉप्टर से 11.50 बजे वायु सेना स्टेशन अम्बाला छावनी पहुंचे थे। वे अपने परिजनों सहित वायु सेना के जहाज से 12.12 बजे अम्बाला से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
 

Rakhi Yadav