सुप्रीम कोर्ट के जजों द्वारा उठाए गए सवालों पर राष्ट्रपति ले संज्ञान: नवीन जयहिंद (VIDEO)

1/12/2018 9:44:12 PM

रोहतक(दीपक भारद्वाज): आज जैसे ही सुप्रीम कोर्ट के 4 न्यायधीशों ने मीडिया के सामने आकर सवाल उठाएं हैं, उससे पूरा देश हिल गया है। राजनैतिक दलों की भी प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं, आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, इस मामले में राष्ट्रपति संज्ञान लें। उन्होंने कहा कि, मामले की जांच होनी चाहिए कि न्यायपालिका पर किस तरह का दबाव है और यह दबाव कौन दे रहा है?

जयहिंद ने कहा कि जिस तरह से सुप्रीम कोर्ट के जजों को मीडिया के सामने आकर यह बताना पड़ा कि उन पर दबाव है। यह लोकतंत्र और देश के लिए गंभीर विषय है। इस मामले की जांच होनी चाहिए। जब सुप्रीम कोर्ट के जजों पर दबाव है तो फिर देश में अन्य अदालतों में किस तरह के हालात होंगे। इसलिए महामहिम राष्ट्रपति इस मामले में संज्ञान लें और यह सामने आए कि, जजों पर तथा यह दबाव कौन बना रहे हैं। क्या अनियमिताएं है? यह सामने आए।



उन्होंने कहा कि, क्या सरकार कोई दबाव तो नही बना रही है? राष्ट्रपति संज्ञान लेकर मामले को देखें। देश की जनता का अदालतों पर भरोसा है और वह कायम रहना चाहिए। यह एक गम्भीर विषय है, जिसके चलते जजों को मीडिया के सामने आना पड़ा।