राष्ट्रपति चुनाव: हरियाणा विधानसभा में वोट डालने जा रहे कांग्रेस नेताओं को गार्ड ने रोका

7/17/2017 11:58:50 AM

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरनी):कांग्रेस की गुटबाजी विधानसभा परिसर में एक बार फिर नजर आई। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर, ऑब्जर्वर डॉ चरणदास व किरण चौधरी विधानसभा में पहुंचीं, वहां मौजूद सुरक्षा कर्मचारियों ने उन्हें अंदर जाने नहीं दिया। इसी को लेकर कांग्रेस के पर्यवेक्षक चरणदास ने इसे सरकार की दादागिरी बताया। बीजपी विधायक रणधीर कापड़ीवास ने कहा कि आत्मा की आवाज पर मतदान किया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में अमित शाह के दौरे पर अगर मौका मिला तो अपना पक्ष  सुधारक विधायक रखेंगे। तंवर का कहना है कि चरणदास को विधानसभा में अंदर न जाने देने की  इलेक्शन कमीशन से शिकायत करेंगे। हरियाणा विधानसभा पहुंचे सीएम मनोहर लाल ने भी वोट डाल दिया है। 

हरियाणा विधानसभा में रोकने पर भड़के तंवर, इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया को लिखा पत्र

CPS कमल गुप्ता ने डाला पहला वोट
राष्ट्रपति पद के लिए CPS कमल गुप्ता ने पहला वोट डाला। भाजपा विधायक लतिका शर्मा ने दूसरे नंबर पर वोट डाला। इसके साथ ही बनवारी लाल, हरविंदर कल्याण , कृष्ण बेदी, कर्ण देव कंबोज, घनश्याम शराफ , किरण चौधरी, मनीष ग्रोवर , रविन्द्र मछरौली, सुभाष बराला, कैप्टन अभिमन्यु, रामबिलास शर्मा, कविता जैन और ओमप्रकाश धनखड़, कुलवंत बाजीगर, ओपी धनखड़, लतिका शर्मा व सुभाष सुधा ने भी मतदान कर दिया है। 

जानिए अब तक कितने डाले गए वोट
राष्ट्रपति चुनाव के लिए अब तक 71 वोट डाले गए हैं। हरियाणा के कुल 90 विधायकों मतदान करना है।