राष्ट्रपति चुनाव: हरियाणा में मुख्यमंत्री समेत 88 विधायकों ने किया मतदान, कुलदीप बिश्नोई ने दिल्ली में दिया वोट

7/18/2022 6:05:31 PM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): सोमवार को देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटिंग हुई। विधायकों और सांसदों ने आज अपनी पसंद के राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच मतदान किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत प्रदेश के कुल 90 विधायकों में से 88 विधायक चंडीगढ़ स्थित विधानसभा भवन में वोट करने पहुंचे। जजपा विधायक नैना सिंह चौटाला विदेश में होने के चलते मतदान नहीं कर पाई। वहीं कुलदीप बिश्नोई ने चंडीगढ़ की बजाए दिल्ली में वोट डाला है। बता दें कि एनडीए की द्रौपदी मुर्मू के सामने विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति बनने की दौड़ में है। निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में चंद्रशेखर कुमार को सेंट्रल ऑब्जर्वर और चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर अनुराग अग्रवाल को ऑब्जर्वर नियुक्त किया था।

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Vivek Rai