पेट्रोल की कीमत 80 रूपये के ऊपर, भाजपा सरकार के लिए शर्म की बात: कांग्रेस

5/22/2018 8:03:26 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर के आह्वान हरियाणा कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने चंडीगढ़ कांग्रेसजनों के साथ एकजुट होकर पेट्रोलियम पदार्थों (पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस) की कीमतों में कमरतोड़ वृद्धि के विरूद्ध आज चंडीगढ़ में ट्रांसपोर्ट चौक के पास धरना दिया। इस रोष प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व केन्द्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष तरूण भंडारी तथा चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रदीप छाबड़ा ने किया। 

प्रदर्शनकारियों ने तख्तियां उठाइ हुई थी जिन पर मंहगाई और मोदी सरकार के विरूद्ध नारे लिखे हुए थे। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों पर नियंत्रण रखने में असफल रहने के लिए मोदी सरकार की निन्दा की गई थी। और कहा गया कि इस वृद्धि के कारण आम घरेलू बजट, विकास, डद्योगों पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं जिनसें जनता पर कमरतोड़ बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब एनडीए सरकार के कार्यकाल में कच्चे तेल के कीमतों में मंदी आई थी तो सरकार पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें कम करने का लाभ लोगों को देने की बजाए इन पर डयूटी बढ़ा कर अपना खजाना भर लिया।

उन्होंने कहा कि जब केंद्र की यूपीए सरकार के कार्यकाल में भाजपा विपक्ष में थी तो उसने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें अधिक होने पर बहुत बवाल काटा। अब सत्ता में आने पर मोदी सरकार लोगों पर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बेतहाश वृद्धि करके लोगों पर कमरतोड़ बोझ डाल रही है।

उन्होंने कहा कि 2013 में यूपीए सरकार के कार्यकाल में कच्चे तेल का भाव 113.3 डॉलर प्रति बैरेल हो गया था, तब पेट्रोल की कीमत 76 रूपए प्रति लीटर थी। इस समय कच्चे तेल का भाव 76.57 डॉलर प्रति बैरेल ही है परंतु मोदी सरकार ने पेट्रोल की कीमत 80 रूपए प्रति लीटर से भी उपर पहुंचा दी है, भाजपा सरकार के लिए यह शर्म की बात है।

Shivam