होटल में छापा, रंगरलियां मनाते पकड़े 10 लोग

3/29/2017 7:37:48 PM

हिसार (विनोद सैनी):हिसार में आज पुलिस द्वारा जाट कॉलेज रोड पर स्थित 2 जाने माने होटलों पर मुखबिरी के आधार पर छापा मारा गया। जिसके अंदर संदिग्ध अवस्था में चार लड़के व चार लड़कियों सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमे दो लोग वे हैं जो इन लोगों को सहायक के रूप में होटलों में इस तरह की सुविधा मुहैया करवाते थे। पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस कप्तान का कहना है कि इस मामले में होटलों के खिलाफ भी आगे की कार्रवाई की जा रही है।