रोहतक PGI के वार्ड से हथकड़ी सहित बंदी फरार, दुलीना जेल से इलाज के लिए कराया था भर्ती

3/31/2024 12:32:37 PM

रोहतक : रोहतक पीजीआई के वार्ड में भर्ती हत्या का आरोपी अरविंद सुबह 3 बजे के बाद भाग गया। उसके हाथ में हथकड़ी बंधी है। बंदी के फरार होने से झज्जर पुलिस परेशान है। 

इंस्पेक्टर बिजेंद्र मलिक ने बताया कि अरविंद के खिलाफ झज्जर थाने में हत्या का केस दर्ज है, जो अभी अदालत में विचाराधीन है। अरविंद को बीमार होने के कारण दुलीना जेल से पीजीआई में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों ने उपचार के लिए उसे दाखिल कर लिया। वह पीजीआई के विशेष वार्ड में भर्ती था, लेकिन आज सुबह 3 व 4 बजे के बीच सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana