भौंडसी जेल में भिड़े कैदी, एक को जान से मारने की कोशिश (VIDEO)

2/2/2018 9:42:44 PM

सोहना(सतीश राघव): सोहना की जिला मॉडर्न जेल भोंडसी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। इस बार जेल का सुर्खियों में आने का कारण मोबाइल फोन या नशीली वस्तुएं मिलना नहीं है बल्कि अबकी बार दो कैदियों ने मिलकर एक कैदी को जेल के अंदर मारने का प्रयास किया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जेल सुपरिटेंडेंट से लेकर कैदी तक कितने सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार कवर सिंह नामक घायल बंदी हवालाती ने जेल सुप्रीटेडेंट को एक लिखित शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि जेल की उसी की बैरक में बंद सचिन अौर पवन द्वारा बिना किसी कारण से उसे मारने का प्रयास किया गया। जिसके बाद सुप्रिटेंडेंट ने भोंडसी थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मुकद्दमा दर्ज कराया है। जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

सरकार भले ही लाख कोशिश कर ले लेकिन जेल के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। आई जी जगजीत सिंह ने करीब डेढ़ सौ मोबाइल जेल के अंदर बंद कैदियो से बरामद कराए। उनके जाने के बाद यहां पर सुप्रीटेंडेंट की भी बदली कर दी गई लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं हुआ है।