कैदी ने किया आत्महत्या का प्रयास, जेल के उप अधीक्षक बोले- पहले भी 2 बार कर चुका ये काम

2/2/2022 11:29:45 AM

करनाल : करनाल जिले में कैदी द्वारा आत्महत्या करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया तथा उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कैदी के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। जेल के उप अधीक्षक ने बताया कि कैदी दस साल की सजा काट रहा है। 31 जनवरी को उसने अपने हाथ व गर्दन की नस काट ली। इससे पहले भी वह दो बार आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana