अंबाला की सेंट्रल जेल में कोर्ट में पेशी से पहले बंदी ने किया आत्महत्या का प्रयास

10/10/2021 12:09:48 PM

अंबाला(अमन): अंबाला की सेंट्रल जेल में एक अंडर ट्रायल बंदी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। कोर्ट में पेशी से पहले साहिल नमक अंडर ट्रायल बंदी ने एक नुकीले हथियार से अपने हाथ की नस काट कर और अपने सर को चोटिल कर आत्महत्या का प्रयास किया। फ़िलहाल घायल बंदी को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है और पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है। 

साहिल नामक एक बंदी ने अपनी कोर्ट में पेशी से पहले आत्महत्या का प्रयास किया। साहिल ने एक नुकीले हथियार से अपने हाथ की नस काट और सिर को चोटिल कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। फिलहाल साहिल को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। हालांकि साहिल ने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया , इसके बारे में पुलिस FIR दर्ज कर पता लगाने का प्रयास कर रही है। लेकिन बता दें कि साहिल चोरी के मामलों में जेल में अंडर ट्रायल है , उसकी कोर्ट में पेशियाँ चल रही है , लेकिन इस बीच साहिल ने आत्महत्या का प्रयास किया।

जानकारी देते हुए बलदेव नगर थाना एसएचओ ने बताया कि  उन्हें जेल से शिकायत मिली है कि साहिल नामक बंदी ने कोर्ट में पेशी से पहले आत्महत्या का प्रयास किया है और जेल से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और आगामी कार्यवाई जारी है। 

Content Writer

Isha