फरीदाबाद जेल में कैदी ने की आत्महत्या, काफी समय से था परेशान

7/22/2019 11:10:06 AM

फरीदाबाद(देवेंद्र): फरीदाबाद जेल में सजा काट रहे एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामसा सामने आया है। गुरुग्राम का रहने वाला संतोष कुमार तीन मामलों में दोषी था और फरीदाबार जेल में सजा काट रहा था। बीती रात उसने जेल में ही फांसी लगा कर अपनी जीवल लील समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक पिछले काफी दिनों से तनाव में था जिस कारण उसने ये कदम उठाया।  

इस संबंध में जेल प्रशासन ने दी शीर्ष अधिकारियों को जानकारी दे दी है। 

Isha