लॉकडाउन से पनपी समस्या: मजदूर तो लौट गए, अब किसानों की फसल कौन काटेगा?

3/29/2020 6:45:10 PM

अंबाला (अमन कपूर): हरियाणा में इस समय फसल कटाई का काम शुरू होने वाला है, जिसके लिए किसानों को मजदूरों की आवश्यकता पड़ेगी। लेकिन देश भर में 21 दिनों के लॉकडाउन के कारण जो मजदूर फसल काटने व अन्य कामों के लिए हरियाणा आए थे, उनमें से अधिकांश वापस अपने गांव लौट गए हैं। वहीं जो मजदूर फसल कटाई के सीजन में यूपी, बिहार राज्यों से हरियाणा आना चाहते हैं, वे लॉकडाउन के कारण आ भी नहीं पा रहे हैं। ऐसे में किसानों को संदेह है कि कटाई के वक्त लेबर की दिक्कत आने वाली है। 

किसानों का कहना है कि उन्हें लेबर की सबसे ज्यादा दिक्कत आने वाली है हालांकि सरकार ने उनकी मदद के लिए मशीनों पर रोक न होने की बात कही है। लेकिन फिर भी उन्हें फसल कटाई से लेकर मंडी में बेचने तक मजदूरों की जरूरत पड़ती है। इस वक्त जो हालात हैं, उसके चलते मजदूर या तो वापिस चले गए हैं या मजदूर इस तरफ नहीं आ पा रहे हैं। जिसके चलते किसानों को उम्मीद है कि सरकार उनकी मदद के लिए कोई रास्ता निकालेगी। 

Shivam