हरियाणा रोडवेज की हड़ताल के चलते दिनों-दिन बढ़ रही लोगों की समस्याएं

10/30/2018 3:16:31 PM

भिवानी(अशोक भारद्वाज): हरियाणा रोडवेज की हड़ताल के चलते प्रदेश भर के लोगों की दिनों-दिन समस्या बढ़ रही हैं। दूर स्थान पर काम करने वाले अन्य कर्मचारियों व विद्यार्थियों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

आमजनता से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि हड़ताल से दिनों दिन समस्या गहराती जा रही है। इसलिए सरकार व कर्मचारी आपसी तालमेल से इस समस्या का हल निकाल लें तो उन्हें इन समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इस सरकार इस मामले में कोई ठोस कदम उठाए। कुछ लोगों ने बताया कि जिनकी जॉब दूरी पर है और जिन मार्गों पर रेल आदि कोई साधन नहीं हैं। वहां यह समस्या बसें कम होने के कारण गहराती जा रही है। वही होटल आदि कामकाज करने वालों ने भी ग्राहक न पहुँचने से काफी नुकसान हो रहा है।

Rakhi Yadav