हरियाणा के इस गांव के प्रोफेसर ने किया कुछ ऐसा कि बना ली दुनिया के टॉप साइंटिस्टों में जगह

11/5/2020 9:02:43 PM

टोहाना (सुशील): हरियाणा के उपमंडल टोहाना के गांव समैन के साइंटिस्ट प्रोफेसर बलजीत सिंह ने दुनिया के टॉप साइंटिस्टों में अपनी जगह बनाई है। बलजीत गिल अमेरिका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा बनाई गई टॉप साइंटिस्टों में जगह मिली है। यह लिस्ट प्लॉस बायोलॉजी इंटरवेशन जनरल में प्रकाशित हुई है। बलजीत सिंह फिलहाल चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज में मैथमेटिक्स के प्रोफेसर हैं। प्रो. बलजीत गिल का परिवार हिसार रहता है।

कॉलेज कैडर में यह उपलब्धि प्राप्त करने वाले प्रोफेसर बलजीत सिंह समूचे उत्तरी भारत में एकमात्र साइंटिस्ट जनरल में प्रकाशित पीयू (पंजाब यूनिवर्सिटी) के 11, पीजीआई(चण्डीगढ़) के 10 साइंटिस्टों में शामिल हैं। इस सूची में दुनिया के लगभग एक लाख 60 हजार व देश के लगभग 7800 साइंटिस्टों को शामिल किया गया। प्रोफेसर बलजीत सिंह के अभी तक कुल 107 शोधपत्र प्रकाशित हुए हैं, जो मैकेनिक्स पर हैं। बलजीत सिंह ने 2015 से 2018 तक रिसर्च प्रोजेक्ट को बखूबी पूरा किया है। 

किसान परिवार से संबंध 
प्रोफेसर बलजीत सिंह गांव समैन से एक अति साधारण परिवार से संबंध रखते हैं। बलजीत सिंह के पिता मास्टर भरत सिंह गांव समैन के सरकारी स्कूल में गणित विषय के अध्यापक रहे हैं। बलजीत सिंह की पत्नी प्रोफेसर कान्ता मलिक मधुबन स्तिथ फोरेसिंक साईंस लैब में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। बलजीत सिंह की इस उपलब्धि पर उनके चाचा हुक्म सिंह गिल, बलवंत गिल, भाई सेवा सिंह गिल, संजय गिल, पूर्व सरपंच प्रतिनधि ईश्वर सिंह गिल, मास्टर रमेश गिल,कुला राम गांव समैन के ग्रामीणों ने खुशी जताई है। 

Shivam