बिश्नोई के फैसले का नफा नुकसान आगामी विधानसभा चुनावों में पता चलेगा : विधायक गोलन

punjabkesari.in Wednesday, Aug 03, 2022 - 05:17 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थामने से पार्टी को आगामी विधानसभा चुनावों में होने वाले फायदों को लेकर निर्दलीय विधायक रणधीर सिंह गोलन ने कहा कि कुलदीप के आने से भाजपा का कुनबा बढ़ जाएगा। इसलिए कुलदीप बिश्नोई को बीजेपी में जरूर आना चाहिए। वहीं इसके चलते कांग्रेस को होने वाले नुकसान और भाजपा को होने वाले फायदे को लेकर गोलन ने कहा कि यह सही समय पर पता लग जाएगा। जब विधानसभा चुनाव होंगे तब इसका पता चल जाएगा कि इससे नफा होगा या नुकसान। 

 

विपक्ष द्वारा मानसून सत्र की तैयारी पर गोलन ने किया कटाक्ष

 

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार को घेरने के लिए विपक्ष की रणनीति को लेकर रणधीर सिंह गोलन ने कहा कि विपक्ष तो हर सत्र में सरकार को घेरने का काम करती है। विपक्षी सरकार को घेरने का प्रयास करते है, लेकिन उनके पास मुद्दे नहीं होते हैं। वहीं कांग्रेस द्वारा सड़क पर उतर कर जनता की लड़ाई लड़ने की बात पर उन्होंने कहा यह तो कांग्रेस का विषय है। हम तो निर्दलीय विधायक हैं और सरकार के साथ हैं। हर पार्टी अपनी योजना बनाती है। कांग्रेस अपनी लड़ाई लड़ रही तो स्वागत है। हमारी सरकार हर तरह से मजबूत हैं और विधानसभा में हर सवाल का जवाब देने को तैयार है।  मुख्यमंत्री पूरी ईमानदारी से अपनी नीति, सबका साथ सबका विकास के तहत पूरे प्रदेश का विकास कर रहे हैं। कोई घबराने की जरूरत नहीं है।

8 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में अपने हल्के के मुद्दे उठाने के सवाल पर गोलन ने कहा कि वे समय-समय पर मुख्यमंत्री और दूसरे मंत्रियों से मिलकर अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए काम करवाने में सक्षम हैं। इसके बावजूद जरूरत पड़ने पर वे विधानसभा में भी अपनी आवाज उठाते हैं। 

 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static