यमुनानगर में हरियाली तीज पर हुए कार्यक्रम, विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

8/10/2021 2:36:18 PM

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता):  हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा भी प्रदेश भर में डिवीजन स्तर पर हरियाली तीज के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश की सभी 6 डिवीजन में अलग-अलग समय में हरियाली तीज के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यमुनानगर में हरियाली तीज के कार्यक्रम में पहुंचे परिषद के महासचिव प्रवीण अत्री ने बताया कि जहां आज यमुनानगर में डिवीजन स्तर का कार्यक्रम है वही कल करनाल में ऐसा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी तरह पूरे हरियाणा के सभी क्षेत्रों में हरियाली तीज के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हरियाली तीज हमारी संस्कृति है, माता पार्वती ने शिव भगवान से शादी करने का संकल्प लिया उसे प्राप्त किया। उसी उपलक्ष में यह तीज का पर्व मनाया जाता है ।जिसके तहत मेहंदी प्रतियोगिता, चूड़ी प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिताएं करवाई जाती है।

Content Writer

Isha