हरियाणा सिविल सचिवालय के 5 निजी सहायक पदोन्नत

5/18/2018 8:28:27 AM

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा सरकार ने हरियाणा सिविल सचिवालय के 5 निजी सहायकों नामत: विजय रानी, प्रभा शर्मा, परमजीत कौर, संजय कुमार भौरिया तथा शीला देवी को निजी सचिव के रूप में पदोन्नत किया है। पदोन्नति के उपरांत विजय रानी को सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के प्रधान सचिव का तथा प्रभा शर्मा को स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का निजी सचिव लगाया गया है।

इसी प्रकार, परमजीत कौर को मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष अधिकारी (सामुदायिक पुलिसिंग एवं आउटरीच) के कार्यलय में, संजय कुमार भौरिया को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग, पंचकूला में तथा शीला देवी को मुख्यमंत्री (बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ)के सलाहकार का निजी सचिव नियुक्त किया गया है।

Rakhi Yadav