Delhi NCR के इस शहर में सस्ते हाउसिंग प्रोजेक्ट की शुरुआत, बेहद कम कीमत में मिलेंगे फ्लैट

punjabkesari.in Friday, Oct 04, 2024 - 10:07 AM (IST)

हरियाणा डेस्क. दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती प्रॉपर्टी की कीमतों के बीच कम आय वाले लोगों के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। प्रतीक ग्रुप ने आज गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में 125 करोड़ रुपये का EWS-LIG हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि यहां फ्लैट की कीमतें महज 5.5 लाख से 12.5 लाख रुपये के बीच हैं, जो कि एनसीआर में एक कमरे के लिए भी मुश्किल से मिलती हैं।

प्रोजेक्ट की जानकारी


प्रतीक ग्रुप ने इस प्रोजेक्ट का नाम "ऑरेलिया" रखा है, जो खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और निम्न आय वर्ग (LIG) के परिवारों के लिए बनाया गया है। ईडब्ल्यूएस के लिए फ्लैट्स की कीमत 5.35 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि एलआईजी परिवारों के लिए यह 12.58 लाख रुपये से शुरू होगी। यह प्रोजेक्ट प्रतीक ग्रैंड सिटी टाउनशिप का हिस्सा है, जो 40 एकड़ में फैला हुआ है।

सुविधाएं


इस हाउसिंग प्रोजेक्ट में निवासियों के लिए दोपहिया वाहन पार्किंग, हरा-भरा क्षेत्र, बुजुर्गों के बैठने की जगह, बच्चों के खेलने का स्थान और मल्टीपर्पज रूम जैसी कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस प्रोजेक्ट की लोकेशन बेहद आकर्षक है, जो दिल्ली से महज 5 मिनट की दूरी पर स्थित है। इंडिया गेट केवल 20 मिनट, नेहरू प्लेस आईटी हब 25 मिनट और अक्षरधाम 10 मिनट की दूरी पर है। नजदीकी मेट्रो स्टेशन केवल 2 मिनट की दूरी पर है और रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) भी पास में है। इसके अलावा आईजीआई एयरपोर्ट और प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों के साथ अच्छी कनेक्टिविटी है।

बुकिंग की प्रक्रिया


प्रोजेक्ट की बुकिंग 3 अक्टूबर से 18 नवंबर 2024 तक खुली रहेगी। इच्छुक परिवार इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं। बुकिंग की शर्तों के अनुसार, ईडब्ल्यूएस फ्लैट के लिए आपकी आय तीन लाख रुपये और एलआईजी फ्लैट के लिए आपकी आय छह लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। ईडब्ल्यूएस फ्लैट की कीमत 5.35 लाख रुपये है, जिसमें रजिस्ट्रेशन राशि 25,000 रुपये है। वहीं एलआईजी फ्लैट की कीमत 12.58 लाख रुपये है, जिसमें रजिस्ट्रेशन राशि 60,000 रुपये है। फॉर्म प्राप्त करने के लिए आप प्रतीक ग्रुप के सिद्धार्थ विहार स्थित ऑफिस या एनसीआर की एचडीएफसी बैंक की शाखाओं का दौरा कर सकते हैं।

प्रतीक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रतीक तिवारी ने कहा है कि इस प्रोजेक्ट के लॉन्च से हम ईडब्ल्यूएस और एलआईजी परिवारों की बढ़ती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Content Editor

Parminder Kaur

Related News

चलती स्लीपर बस में गैंगरे''प: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में बार-बार हो रहे रे''प के मामलों का स्वतः संज्ञान लिया

Delhi:  कालकाजी मंदिर के पीछे पार्क में नाबालिग से हैवानियत, खुद को पुलिसकर्मी बता बारी-बारी से किया यौन उत्पीड़न

Delhi HC New Judges: दिल्ली हाई कोर्ट को मिले 7 नए जज... कुल संख्या 50 हुई

Delhi: 1 नवंबर से बिना BS-6 वाले बाहरी कमर्शियल वाहनों की एंट्री बंद, वर्क फ्रॉम होम और दफ्तरों के समय में किया बदलाव

VIDEO: दिल्ली- कबाड़ के ढेर में इंसानी कंकाल जैसा मिला ढांचा, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के इन 3 स्कूलों को मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप, सर्च ऑपरेशन जारी

दिल्ली वालों को अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, कई इलाकों में AQI 200 के पार, जानें क्या कहती है IMD की रिपोर्ट

अमेरिकी डॉलर सस्ते में दिलाने का झांसा देकर 25 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

दिल्लीः डंपर ने क्रेन और ऑटो-रिक्शा को मारी टक्कर, 3 की मौ/त, 3 घायल

अमित शाह आज बारापुल्ला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर और मुकरबा चौक अंडरपास का करेंगे उद्घाटन, 2017 में पूरा होना था प्रोजेक्ट