जींद पुलिस की छापेमारी में घिनौनी करतूत का खुलासा, रंगरलिया मनाते हुए महिला सहित 3 गिरफ्तार

1/12/2024 8:52:00 PM

नरवाना (गुलशन चावला): हरियाणा पुलिस की छापेमारी में बड़ा खुलासा हुआ है। नरवाना में कन्फेक्शनरी की दुकान में अवैध देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने रेड कर यहां से दो पुरुष और एक महिला को रंगरलिया मनाते हुए काबू किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने  वेश्यावृत्ति एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिटी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नरवाना निवासी बलविंद्र और पवन ढाकल रोड पर कन्फेंक्शनरी की दुकान के अंदर बाहर से लड़कियां लाकर अवैध रूप से वेश्यावृत्ति का धंधा करते हैं। अगर यहां रेड की जाए तो वेश्यावृत्ति का भंडाफोड़ हो सकता है। 

जिसके बाद पुलिस कर्मचारी को सिविल ड्रेस में बोगस ग्राहक बनाकर भेजा गया। बोगस ग्राहक ने अंदर जाकर बात की। अंदर बैठे बलविंद्र और पवन ने उसे लड़की उपलब्ध करवाने की बात कही और उसे एक महिला से मिलवाया। इस पर बोगस ग्राहक बने कर्मचारी ने पुलिस पार्टी की तरफ इशारा कर दिया। इशारा मिलते ही पुलिस ने रेड मारी और पवन, बलविंद्र तथा महिला को काबू कर लिया।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Saurabh Pal