रोहतक में फूंका गया बाबा रामदेव का पुतला, आखिर क्यूं? (VIDEO)

2/19/2018 5:17:01 PM

रोहतक(दीपक भारद्वाज): योगगुरू बाबा राम देव जो भारत में सबसे लोकप्रिय बने हुए हैं और हरियाणा के ब्रांड अंबेसडर भी हैं, लेकिन रोहतक में ब्राह्मण समुदाय ने रामदेव के प्रति रोष व्यक्त किया है। बाबा रामदेव के खिलाफ ब्राह्मण समाज ने प्रदर्शन किया और पुतला भी फूंका है।

दरअसल, ब्राह्मण समाज का आरोप है कि सीरियल में ब्राह्मणों की छवि को धूमिल किया गया है जबकि ब्राह्मण ऐसा नहीं होता। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण अपने ज्ञान से श्रेष्ठ है जबकि सीरियल में बिल्कुल इसके उलट दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि सीरियल में कई आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए हैं, जिसमें पूजा करने वाले ब्राह्मण को तानाशाह के रूप में प्रदर्शित किया है।

वहीं ब्राह्मण समाज ने प्रदर्शन कर रोहतक उपायुक्त को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। साथ ही बाबा रामदेव को चेतावनी भी दी कि अगर एक हफ्ते में रामदेव ब्राह्मण समाज से माफी मांगे नही तो उनके सारे प्रोडक्ट का बहिष्कार किया जाएगा। 

गौरतलब है कि बाबा रामदेव ने रोहतक में ही मुसलमानों के खिलाफ आपत्ति जनक टिप्पणी की थी और उनपर कांग्रेस के पूर्व राज्य गृहमंत्री सुभाष बत्रा ने केश भी कर रखा है जो फिलहाल रोहतक कोर्ट में है।