चंडीगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस ने किया वाटर कैनन का प्रयोग

10/14/2017 5:22:36 PM

चंडीगढ़(मनमोहन सिंह): केरल में लगातार हो रही बीजेपी और RSS के कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में आज चंडीगढ़ और हरियाणा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीपीएम कार्यालय के पास जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी और संजय टंडन की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ता चंडीगढ़ में इकट्ठे हुए। कार्यकर्ता सीपीएम कार्यालय की ओर बढ़े तो पुलिस ने उन्हें बेरिकेड पर रोक लिया गया। इसी दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात था। भाजपा नेताओं की पुलिस के साथ झड़प हुई और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीपीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

भाजपा कार्यकर्ताअों ने कहा कि केरल में हो रही बीजेपी और RSS के कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि हम वहां के कार्यकर्ताअों के साथ खड़े हैं। यदि अब भी वो सरकार नहीं जागेगी तो इसके गंभार परिणाम हो सकते हैं।