सत्याग्रहियों का सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, अर्धनग्न होकर बजाए थाली चम्मच

7/3/2017 2:57:07 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी):फरीदाबाद नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर मुख्यालय पर पहले सत्याग्रह, अनशन, मौन व्रत, हरियाणा सरकार पुतला दहन फिर मुंडन कर सरकार को जगाने का प्रयास किया। लेकिन अब सत्याग्रही अौर उनके समर्थकों ने सरकार को जगाने का नया तरीका निकाला, उन्होंने हाथों में थाली अौर चम्मच लेकर बजाते हुए प्रदर्शन किया।

इतना ही नहीं सत्याग्रहियों ने बीच सड़क पर अपने कपड़ भी उतार दिए औैर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। सत्याग्रहियों का प्रदर्शन पिछले 47 दिनों से लगातार जारी है मगर निगम प्रशासन और सत्ता के नशे में चूर सत्ताधारी न तो किसी की सुन रहे हैं और न हीं देख रहे हैं। गुस्साए सत्याग्रहियों ने अब प्रण ले लिया है कि अब गांधीगिरी से नहीं तो भगतसिंह बनके ही सही मगर घोटालों की जांच तो करवाकर ही दम लेंगे।

सत्याग्रह पर बैठ वरुण का कहना है कि भ्रष्ट्राचार के मुद्दे पर उन्होंने भाजपा सरकार बनाई थी। आज उसी भ्रष्ट्राचार की जांच के लिए पिछले 47 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। निगम में लगभग दो हजार करोड का घोटाला हुआ है जिसके सबूत भी सत्याग्रही पेश कर रहे हैं। उसके बाद जांच के लिए एसआईटी गठन नहीं की जा रही है। आज मजबूरन होकर उन्हें बीच सडक पर अपने कपडे उतारने पड़े हैं और थाली चम्मच बजा बजाकर सोई हुई सरकार को जगा रहे हैं। अगर अभी भी सरकार नहीं जागी तो आने वाले दिनों में आगे की भूमिका तय करके और रणनीति बनाई जाएगी। 

वहीं सत्याग्रहियों को समर्थन देने पहुंचे आप पार्टी के फरीदाबाद जिले से जिला संयोजक अभाष चंदीला ने दावा किया है कि कई हजार करोड रुपए का नगर निगम में भ्रष्ट्राचार है। जिसकी जांच करवाई जाए, अन्यथा आप पार्टी भी सड़कों पर उतरकर सत्याग्रहियों का साथ देगी।