मरे हुए मुर्गों का विरोध करना किसान को पड़ा भारी, फार्म मालिक ने उतारा मौत के घाट

punjabkesari.in Thursday, Mar 27, 2025 - 09:56 PM (IST)

भिवानी : भिवानी जिले की सिवानी मंडी के गांव गुरेरा में एक किसान की मरे हुए मुर्गों को लेकर हुए झगड़े में मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान कृष्ण के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी के अनुसार सिवानी मंडी क्षेत्र के गांव गुरेरा के खेतों में मुर्गा फार्म है। फार्म के मालिक बलवान ने मरे हुए मुर्गों को पास के खेतों में फेंक दिया। यह खेत मृतक कृष्ण के हैं। जब उसने विरोध किया तो दोनों आरोपी बलवान झगड़ा करने लगा। झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी बलवान ने किसान कृष्ण के पेट में जोर से लात मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static