तबलीगी मरकज से आए 19 लोगों की पहचान कर पृथक रखा गया
4/1/20 6:52:52 PM
सोनीपत, एक अप्रैल (भाषा) सोनीपत पुलिस ने 19 लोगों की पहचान की है जिन्होंने दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में आयोजित तबलीगी मरकज़ में भाग लिया था।
डीएसपी रविंदर ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने 19 लोगों की पहचान की है। इन 19 लोगों में से 11 लोग शहर की देवडु कॉलोनी में मिले जबकि अन्य लोग ईदगाह कॉलोनी में पाए गए।
पुलिस ने तुरंत ही इन सभी लोगों को पृथक कर दिया है।
सोनीपत के उपायुक्त डॉ अंशज सिंह और एसएसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने पूरे जिले में और भी ज्यादा सख्ती के साथ लॉक डाउन को लागू करने का आदेश जारी किया है। इसके तहत सोनीपत पुलिस सायं साढ़े पांच बजे से पूरे शहर में फ्लैग मार्च करेगी।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।