छेड़छाड़, महिलाओं से अश्लील हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये: पुलिस आयुक्त

4/15/2021 5:15:39 PM

फरीदाबाद, 14 अप्रैल (भाषा) फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने शहर में छेड़छाड़, बलात्कार और महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिये है।

सिंह ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
उन्होंने बताया कि शहर में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस कई कदम उठा रही है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency