उपमुख्यमंत्री ने दूरदर्शन रिले केंद्र बंद होने के मामले में केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

7/29/2021 7:37:07 PM

भिवानी, 29 जुलाई (भाषा) प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा दादरी शहर स्थित दूरदर्शन रिले केंद्र को बंद करने संबंधी आदेश जारी करने पर कड़ा संज्ञान लिया है।

उल्लेखनीय है कि दादरी शहर में स्थित दूरदर्शन रिले केंद्र को बंद करने का आदेश दूरदर्शन महानिदेशक आर एस मीणा द्वारा गत 13 जुलाई को जारी किए गए थे। दादरी स्थित दूरदर्शन केंद्र बंद हो जाने से क्षेत्र की दूरदर्शन और रेडियो सेवाएं भी बाधित हो जाएगी। क्षेत्र के कई लोंगो ने इस संबंध में पूर्व विधायक राजदीप फोगाट से मुलाकात की और रिले केंद्र को चालू रखने मांग की। क्षेत्र वासियों की मांग पर फोगाट ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को एक मांग पत्र सौंपा।

दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिख कर दादरी के दूरदर्शन रिले केंद्र को किसी भी कीमत पर बंद नहीं करने की मांग की।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency