23 नवंबर को पिपली कुरुक्षेत्र में होगी जन आक्रोश रैली, महिलाओं को भी किया जाएगा शामिल

11/5/2023 12:24:56 PM

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है और आगामी 23 नवंबर को पिपली कुरुक्षेत्र में होने वाली जन आक्रोश रैली को लेकर रणनीति बनाई है और जिम्मेदारी सोंपी है जिसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल समेत कई राज्यों से किसान-मजदूर और कमेरा वर्ग पहुंचेंगे।

जानकारी के मुताबिक जन आक्रोश रैली में बेरोजगारी, किसानों के कर्ज माफी को लेकर एकजुटता होगी। रैली में सभी वर्गों को गांव-गांव जाकर न्योता दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि देशभर में किसानों पर करोड़ों रुपए का बकाया है। उन्होंने यह भी कहा है कि सरकार ने पूंजीपतियों का बड़े स्तर पर कर्ज माफ किया है जहां 7 से 8 फीसदी उद्योगपतियों का कर्ज माफ हुआ है ऐसे में इतना कर्ज किसानों का माफ होता तो देश के सभी किसानों का कर्ज माफ हो जाता। मांग करते हुए कहा कि किसानों का कर्ज माफ हो, एमएसपी की गारंटी मिले। वहीं 2021 और 2022 का बीमा क्लेम भी बकाया है। बीमा कंपनियों की लूट और मनमानी के कारण किसान परेशान है। रैली में सभी वर्गों को गांव-गांव जाकर न्योता दिया जाएगा और ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को शामिल किया जाएगा। जन आक्रोश रैली में महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana