हरियाणा के इन जिलों में 9 और 12 नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, सरकार ने जारी किए आदेश

11/7/2022 4:39:44 PM

डेस्क : हरियाणा में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है। अब दूसरे चरण के चुनाव 9 नवंबर  व 12 नवंबर को होंगे। अब हरियाणा सरकार ने आदेश जारी किए है कि जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों को लेकर प्रदेश के नौ जिलों अम्बाला, चरखी दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और सोनीपत में 9 और 12 नंबवर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। कुरुक्षेत्र जिला के लाडवा ब्लॉक के गांव समालखा को छोड़कर इन जिलों में अवकाश रहेगा। 




(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana