जनता त्राहि-त्राहि मचा रही है, लेकिन यह राज चलाने में व्यस्त है: शमशेर सिंह गोगी

11/5/2021 12:51:46 PM

चंडीगढ़( चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा सरकार भले ही गठबंधन के 2 साल पूरे होने पर वाह- वाही लूटने के लिए बड़े-बड़े दावे कर रही हो लेकिन विपक्ष भाजपा सरकार के 7 साल तथा गठबंधन के 2 साल पूरे होने पर क्या सोचता है यह बात भी काफी महत्वपूर्ण है। इस बारे में असंध से कांग्रेस विधायक शमशेर सिंह गोगी से बात की गई।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पहले कार्यकाल में तथा गठबंधन सरकार के 2 सालों में जन हित का कोई काम नही हुआ है। इस सरकार ने केवल नफरत बाटी है। आज किसान- व्यापारी- मजदूर- आम हर व्यक्ति रो रहा है। उत्तर प्रदेश के चुनाव में इस्तेमाल हो रही भाषा को सुनकर ऐसा लगता है कि यह भाषा भारतीयों के खिलाफ नहीं बल्कि विदेशी दुश्मनों के खिलाफ बोली जा रही हो या आतंकवादियों के खिलाफ बोली जा रही हो। इस प्रकार की पार्टी का सत्ता में रहना दुर्भाग्यपूर्ण है और अगर ऐसे लोगों का राज आएगा तो एक दिन यह देश टूट जाएगा।

 

शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि मैंने बहुत भागदौड़ करके अपने क्षेत्र में सड़कें और पब्लिक हेल्थ के कुछ काम करवाए हैं। मेरी केवल यही उपलब्धि है। क्योंकि इस सरकार में कोई नहीं सुनता। गृहमंत्री और स्पीकर कहते हैं कि विधायक का ओहदा चीफ सेक्रेटरी से भी ऊपर है। लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता। क्योंकि बड़े अधिकारियों की बात तो दूर करनाल के डीआर को कई बार फोन किया। लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।  मैंने काम करवाने के लिए आए लोगों को डीआर के पास भेजा तो डीआर ने जवाब दिया मैं किसी विधायक को नहीं जानता। तो इसी से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब एक डीआर लेवल का अधिकारी ही नहीं सुनता तो इस सरकार के बड़े अधिकारियों की सोच क्या होगी। यह एक नकली सरकार है। जो कहती कुछ और और करती कुछ और है। इस सरकार की बातें ग्राउंड पर सच्चाई से बहुत दूर हैं। यह राष्ट्र विरोधी है। सरकार में पेट्रोल-डीजल- गैस सिलेंडर- सीएनजी के दाम इतने बढ़ गए लेकिन महंगाई से इन्हें कोई लेना-देना नहीं है। यह महंगाई पर बोलते तक नहीं है। आज कमर्शियल सिलेंडर 2000 तथा घरेलू 1000 तक पहुंच गया है। जनता त्राहि-त्राहि मचा रही है। लेकिन यह राज चलाने में व्यस्त है।

 

गोगी ने कहा कि मेरी काफी लंबे समय से असंध में एक स्पोर्ट्स कॉलेज और असंध को जिला बनाए जाने की मांग थी। मुख्यमंत्री ने जिला बनाने की सहमति भी दे दी थी। सर्वे भी करवाया गया था। लेकिन अभी तक यह काम नहीं हुए हैं। कहना चाहता हूं कि शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस के बड़े नेता हैं और उनके द्वारा जो कार्यक्रम विपक्ष जनता के समक्ष इत्यादि किए जा रहे हैं वह कांग्रेस के हित में हैं।

 

 

 

      

Content Writer

Isha