जनता समझदार है, आम आदमी पार्टी को जनता ने नकारा : सीएम

12/8/2022 7:36:30 PM

गुड़गांव, (ब्यूरो): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्य पद्धति व जनता के हित मे किए गए कार्याे की उपलब्धियों को लेकर जनता बहुत उत्साहित व संतुष्ट है। खासकर गुजरात जैसे प्रदेश में, जहां से स्वयं प्रधानमंत्री संबंध रखते हैं, वहां भारतीय जनता पार्टी का इतना लंबा शासन चल रहा है, उसका श्रेय पूर्ण रूप से वहां की जनता, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व प्रधानमंत्री को जाता है। सीएम ने कहा कि गुजरात चुनाव में भाजपा की अब तक कि सबसे बेहतर लीड से पूरे देश में एक अच्छा संदेश गया है जिसका अन्य राज्य भी अनुसरण करेंगे। मुख्यमंत्री आज गुरुग्राम के सोहना खंड के गांव दमदमा में जैव विविधता पार्क के निर्माण एवं दमदमा झील के पुनर्निर्माण के लिए हरियाणा सीएसआर ट्रस्ट व इ.वाई फाउंडेशन के बीच हुए एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम उपरान्त मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे।
गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में भी दोपहर तक नेक टू नेक मुकाबला चल रहा है। सही आकंड़े चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता लग पाएंगे। उन्हें पूरी आशा है हिमाचल में भी भाजपा की सरकार फिर से चुनकर आ रही है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के दिल्ली एमसीडी के चुनाव परिणाम के संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा कि दिल्ली में पहले से आम आदमी पार्टी की सरकार चल रही है। अगर वहां उनको कोई चुनावी सफलता मिली है तो उसका एक कमबाइंड सा रिजल्ट रहता है। लेकिन बाकी किसी प्रदेश में उनको कोई सफलता नही मिली है। हरियाणा में आदमपुर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी प्रत्यासी की जमानत जब्त हो गयी थी, जिसमे डेढ़ लाख वोट में से उन्हें मात्र 3500 वोट ही मिले।

 

आज आए गुजरात व हिमाचल के चुनाव परिणाम में भी उन्हें कोई खास सफलता नही मिली है। एक दो राज्यों में जहां उन्हें सफलता मिली है उसके अलग से विशेष कारण है। जनता बहुत समझदार है, जिस प्रकार की व्यवस्था का आम आदमी पार्टी प्रचार कर रही है, जनता कभी उसको स्वीकार नही करेगी।

 

Content Writer

Pawan Kumar Sethi