प्रदेश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान: राजकुमार सैनी

9/1/2022 9:10:48 PM

     

सोनीपत(सन्नी): लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो राज कुमार सैनी  ने जमकर सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार बेरोजगारी, महंगाई और अपराध तेजी से बढ़ रहे है। जिससे आम जनता काफी परेशान है। लेकिन जनता की समस्याओं को कहीं भी समाधान नहीं किया जा रहा है।

 

जनता का ध्यान लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की ओर

 

बता दें कि लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो राजकुमार सैनी गुरूवार को सोनीपत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि शुक्रवार को सोनीपत में पार्टी की स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। सैनी ने सरकार पर विभिन्न मुद्दों पर घेरते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। लेकिन सरकार उस पर ध्यान नहीं दे रही है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल पर तंज कसते हुए पंजाब चुनाव में खर्च किए गए पैसे कहां से आए थे। अब जनता लोकतंत्र पार्टी की ओर ध्यान दे रही है।   

 

लोगसभा में फर्जी लोगों पर रहेगा ख़ास नजर

 

राजकुमार सैनी ने कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं। जो फर्जी बैकवर्ड बन के लोगों के वोट हथिया कर सत्ता हासिल कर लेते हैं। अबकी बार लोकसभा चुनाव के दौरान उन पर खासतौर से नजर रखी जाएगी। नकली को कभी भी भविष्य में आगे नहीं आने दिया जाएगा। पंचायती चुनाव पर उन्होंने बोलते हुए कहा कि लोगों को बांटने में सरकार लगी हुई है। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने 27 परसेंट आरक्षण बैकवर्ड क्लास को दी है।

 

देश के सिस्टम को औने-पौने भाव में बेच रही सरकार

 

देश के सिस्टम को हाईजैक करके सरकारी उपक्रमों को औने-पौने दामों में बेच करके सरकार कुछ चंद लोगों को मालामाल करने पर लगी हुई है। हालात ऐसे हैं कि जो देश में बेरोजगार युवक है। उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। 2024 में जो लोकसभा का चुनाव होगा। वह लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी किसान की बदहाल हालत युवाओं और मजदूरों की दयनीय स्थिति को लेकर लड़ा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जितने भी विश्वविद्यालय हैं। उनमें किसी भी कमजोर वर्ग वालों को जगह नहीं दी गई है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Gourav Chouhan