पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट काे मिले 6 जज, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ

11/28/2019 2:19:48 PM

चंडीगढ़(धरणी): पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रवि शंकर झा ने वीरवार को चंडीगढ़ में 6 जजों को एडिशनल जज के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिन एडिशनल जजों को शपथ दिलाई गई है उनमें न्यायमूर्ति अशोक कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति संत प्रकाश, न्यायमूर्ति मिनाक्षी आई. मेहत्ता, न्यायमूर्ति करमजीत सिंह, न्यायमूर्ति विवेक पुरी और न्यायमूर्ति अर्चना पुरी शामिल हैं। 

इस अवसर पर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, अधिवक्ता, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि इन सभी एडिशनल जजों को उनके अपने पद ग्रहण की तिथि से दो साल की कार्य अवधि के लिए नियुक्त किया गया है।    
 

Edited By

vinod kumar