हरियाणा का हेलीकॉप्टर पंजाब के सीएम ने मांगा, मगर शपथ लेने में लेट पहुंचे

3/16/2022 5:20:59 PM

चंडीगढ़(धरणी): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरियाणा से उधार मांग कर हेलीकॉप्टर लिया ,फिर भी शपथ ग्रहण समारोह में लेट पहुंचे। इस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी मीडिया के साथ दोपहर को भोजन करते हुए चुटकी ली तथा कहा कि हरियाणा का हेलीकॉप्टर पंजाब के सीएम ने मांगा था मगर शपथ लेने में लेट पहुंचे।

 पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश उत्तर प्रदेश उत्तराखंड तथा पड़ोसी राज्यों में एक-दूसरे से हेलीकॉप्टर का लेन दन आपस में चलता रहता है यह कोई नई परंपरा नहीं है। आवश्यकता पड़ने पर हरियाणा भी पड़ोसी राज्यों से हेलीकॉप्टर मुख्यमंत्री के आवागमन के लिए मांग लेता है।

गौरतलब है कि आज पंजाब मुख्यमंत्री मने भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कला में शपथ लेने दे इसलिए हरियाणा से हेलीकॉप्टर लिया गया था। हरियाणा का विधानसभा सत्र चल रहा है इसलिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल तथा सभी विधायक इस में व्यस्त हैं।

 जानकारियां मिली है कि हरियाणा पंजाब हिमाचल उत्तर प्रदेश उत्तराखंड तथा पड़ोसी राज्य जब एक दूसरे से हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते हैं तो इसका आवागमन तथा अन्य खर्चों का इन राज्यों की सरकारों में 3 माह के बाद हिसाब किताब होता है। सभी राज्य प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए आवश्यकता के अनुसार एक दूसरे राज्य के मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर के मामले में सहयोग करते रहते हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज दोपहर के भोजन पर प्रेस गैलरी के आमंत्रण पर हरियाणा विधानसभा की प्रेस गैलरी में आए। उनके साथ हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता हरियाणा के डीजीपी , हरियाणा सीआईडी चीफ आलोक मित्तल, एडिशनल प्रिंसिपल मुख्यमंत्री हरियाणा डॉक्टर अमित अग्रवाल व अन्य प्रशासनिक अधिकारी इस अवसर पर मौजूद थे मुख्यमंत्री मुख्य मनोहर लाल ने प्रेस गैलरी में बने  लोक संपर्क विभाग के समाचार प्रेषण की व्यवस्था को बरिकी से देखा व अध्ययन किया। हरियाणा लोक संपर्क विभाग के महा निर्देशक डॉ अमित अग्रवाल ने उन्हें विस्तृत जानकारी दी।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Vivek Rai