पंजाब खून की नदियां बहाने को तैयार, हमें भी लड़नी पड़ेगी आर-पार की जंगः रघुबीर कादियान

4/5/2022 12:52:16 PM

 

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र के दौरान रघुवीर कादियान ने कहा कि वह हरियाणा सरकार के प्रस्ताव का स्वागत करते है। यह बहुत ही गंभीर मुद्दा है । उन्होंने कहा कि एसवाईएल के पानी के लिए बहुत संघर्ष हुआ है।

कादियान ने कहा कि इस मद्दे पर कुर्बानी के लिए सभी को तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब खून की नदियां बहाने को तैयार है, तो हमें भी आर-पार की जंग लड़नी पड़ेगी। कादियान ने कहा कि पंजाब-हरियाणा के बीच भाईचारा बना रहना भी जरूरी है। पानी नहीं मिले तो फिर प्रदेश को नुकसान होगा। कई सालों से हरियाणा को खरबों का नुकसान है। इस संबंध तक सुप्रीम कोर्ट तक आवाज पहुंचाई जानी चाहिए।

Content Writer

Isha