पंजाबी गायक मनकीरत औलख के पिता की जमीन होगी नीलाम, कोर्ट के आदेश

2/2/2018 12:41:16 PM

चंडीगढ़(ब्यूरो): पंजाब के गायक मनकीरत औलख के पिता द्वारा की गई धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट ने एक बड़ा फैसला लिया है।कोर्ट ने उनकी जमीन को नीलाम करने का आदेश जारी किया है।उनके पिता नंबरदार एसोसिएशन के जिला प्ररधान निशान सिंह की जमीन की नीलामी 12 तारीख को तय की गई है।

जानकारी के अनुसार इससे पहले भी 6 दिसंबर को नीलामी रखी गई थी। उस समय कोई खरीदार न मिलने की वजह से दोबारा की जा रही है। दरअसल, निशान सिंह पर आरोप है कि उन्होंने अनाज मंडी की फर्म के आजाद कुमार व आशीष कुमार से एडवांस रूपे लिए थे। उसके बाद फर्म को अपना अनाज वापस नहीं दिया। ऐसा करने पर फर्म ने कोर्ट में याचिका दायर कर दी। पहले तो निशान सिंह ने पैसे लौटाने का वायदा किया लेकिन फिर नही लौटाए। जिसके चलते कोर्ट ने ये फैसला लिया।