सुरक्षित नहीं महिलाएं, बदमाशों ने नौकरी से लौट रही महिला से की घिनौनी हरकत

5/25/2017 5:16:59 PM

गुरूग्राम(राशि मनचंदा):हरियाणा में आए दिन छेड़छाड़ अौर रेप के मामलों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां महिलाएं कितनी सुरक्षित है। कुछ दिन पहले एक नॉर्थ ईस्ट की महिला के साथ गैंग रेप हुआ था। अज्ञात बदमाशों ने महिला को गाड़ी में जबरन उठाकर ले गए थे। जिनका सुराग आज तक पुलिस को नहीं लगा है। पुलिस ने उस पर सूचना देने वाले पर 2 लाख का इनाम भी रखा है। लेकिन आज तक पुलिस के हाथ खाली हैं। वहीं आज गुरुग्राम की रहने वाली नॉर्थ ईस्ट महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। गत शाम सोहना चौक के पास आरोपियों ने महिला से छेड़छाड़ की अौर वहां से फरार हो गए। 

मिली जानकारी के अनुसार महिला अपनी नौकरी से लौट रही थी। सोहना चौक के पास शराब के ठेके के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इस घटना से महिला डरी अौर सहमी हुई है। महिला ने गुरुग्राम के शिवाजी नगर थाने में अपनी आप बीती बताई, जिस पर पुलिस ने महिला अधिकारी को बुलाकर मामले की जांच शुरु कर दी है। पीड़ित महिला 35 साल की है और दार्जिलिंग की रहने वाली है। उसकी शादी हो चुकी है।