SIT को मिली कामयाबी, डेरे की 45 सदस्यीय कमेटी का सदस्य गिरफ्तार

1/12/2018 12:11:44 PM

पंचकूला(उमंग श्योराण): एसआईटी लगातार पंचकूला हिंसा के आरोपियों को पकड़ रही है। वहीं SIT ने  डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद पंचकूला में 25 अगस्त को हुई हिंसा के मामले में मुख्य आरोपी पूरन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। SIT टीम ने ACP मुकेश मल्होत्रा की अगुवाई में उसे फतेहाबाद से गिरफ्तार किया था। आरोपी को आज पंचकूला कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

डेरे की 45 सदस्यीय कमेटी का सदस्य है आरोपी
पूरन सिंह पर हिंसा की साजिश रचने और हिंसा भड़काने का आरोप है। वह पंचकूला में हिंसा के बाद से फरार था। वह सिरसा डेरे की 45 सदस्यीय कमेटी का सदस्य है। ये बी बताया जा रहा है कि सिरसा डेरा में साजिश रचने को लेकर हुई मीटिंग में पूरन सिंह भी शामिल था। पुलिस की ओर से जारी मोस्टवांटेड लिस्ट में पूरन सिंह का नाम था।वह मूल रूप से फतेहबाद का रहने वाला है।

मोस्टवांटेड आरोपी महेंद्र इंसां की हो चुकी है गिरफ्तार
कुछ दिनों पहले पुलिस ने 25 अगस्त को पंचकूला में हुए दंगों के मोस्टवांटेड आरोपी महेंद्र इंसां को भी गिरफ्तार किया था। अदालत ने उसे 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसीपी मुकेश मल्होत्रा ने बताया था कि 1995 में यह डेरे से जुड़ा और हाल ही में सुनारिया जेल में बन्द बाबा गुरमीत राम रहीम का करीबी बन गया। इसके बाद बाबा ने इसे डेरा स्थित अपने अस्पताल का इंचार्ज बना दिया। इसके बाद उसने अपना नाम महेंद्र इंसा कर लिया और डेरे के लाखों समर्थक उसे महेंद्र इंसा के नाम से ही जानने लगे थे।