पी.डब्ल्यू.डी. रैस्ट हाऊस में डॉक्टरों और मैडीकल स्टाफ के लिए रहना-खाना मुफ्त : दुष्यंत

5/5/2021 10:03:15 AM

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृहों में डॉक्टरों, पैरामैडीकल और आवश्यक सेवाओं से जुड़े स्टाफ का रहना व खाना मुफ्त कर दिया है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जिनके पास लोक निर्माण विभाग का प्रभार भी है, ने संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी किए।

डिप्टी सी.एम. ने बताया कि सरकार ने महामारी में अपना कत्र्तव्य निभा रहे डाक्टरों और मैडीकल स्टाफ की सुविधाओं को देखते हुए फैसला लिया है। इससे संकट की घड़ी में लोगों की सेवा में लगे यह कर्मचारी घर न जाकर अब पी.डब्ल्यू.डी. रैस्ट हाऊस में रह सकेंगे। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पी.डब्ल्यू.डी. रैस्ट हाऊस जिला उपायुक्त और सी.एम.ओ. के अधीन रहेंगे और सरकार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। जारी आदेश अनुसार पी.डब्ल्यू.डी. विभाग के सभी सुपरिटैंडैंट इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को निर्देश दिए हैं कि नोडल अधिकारी, जिला उपायुक्त से संपर्क कर डाक्टरों, पैरामैडीकल और आवश्यक सेवाओं से संबंधित स्टाफ के लिए विभाग के विश्राम गृहों में रहने व खाने की उचित व्यवस्था बनाएं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Content Writer

Manisha rana