उपमुख्यमंत्री की कोठी पर PWD के कर्मी से मारपीट का आरोप, दिया धरना
punjabkesari.in Saturday, Dec 07, 2019 - 09:56 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): पीडब्ल्यूडी बीएनआर के कच्चे कर्मचारियों ने आज एमएलए हॉस्टल के बाहर अशोक शर्मा की अगुवाई में धरना दिया। कच्चे कर्मचारियों ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कोठी में जो पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी लगाए गए हैं, उनके साथ दुष्यंत चौटाला की कोठी पर लगे ठेकेदार के लोगों ने हाथापाई की। जिन लोगों ने हाथापाई की वह ठेकेदार कमल के लोग हैं।
अशोक शर्मा ने कहा कि अगर उन्हें कहीं से इंसाफ नहीं मिला तो पीडब्ल्यूडी कर्मी लगातार हड़ताल करेंगे। अशोक शर्मा ने कहा कि कमल द्वारा उन्हें बाहर मिलकर मारने की धमकी भी दी गई। अशोक ने ये भी कहा की वहां उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए। घटना शनिवार सुबह की है। कमल शर्मा कॉन्ट्रैक्टर के लोग वहां राजमिस्त्री का काम करते हैं। अशोक शर्मा बाकी सारे काम देखते हैं।
दूसरी तरफ धरने पर बैठे कर्मचारियों को मान मन्नवल के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी पहुंचे व बैठ कर मामला निपटाने की कोशिश की। कर्मचारियों का कहना है कल से मिनिस्ट्रियल स्टाफ के सभी कर्मचारी जो मन्त्रियों की कोठियों पर काम करते हैं उनकी हड़ताल व धरने में शामिल होंगे।