सेक्सरेकेट का भंडाफोड़, 4 लड़कियां और 3 पुरूष मौके से किए गिरफ्तार

9/24/2021 1:53:34 PM

जींद (अनिल):  हरियाणा के जींद में  पुलिस ने सेक्सरेकेट का भंडाफोड़ किया है। कल देर श्याम गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड की थी।जानकारी के अनुसार एक महिला मिलन होटल से संचालकों के साथ मिलकर यहां पर लड़कियां बुला कर जिस्म फ़रोसी का धंधा करवाती है। 

पुलिस ने मौके पर जाकर मिलन होटल पर रेड की जहां से चार लड़कियां जिनकी उम्र 28 से 30 साल तक है । तीन अन्य पुरूष में भी मौके से पकड़े गए है। डीएसपी पुस्पा खत्री ने बताया की पिछले 6 महीने से ये धंधा चल रहा था। फिलहाल विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Content Writer

Isha