राफेल सौदे पर आए फैसले की करेगी कांग्रेस स्टडी : शैलजा

12/15/2018 8:21:54 AM

यमुनानगर(सुमित ओबरॉय) : पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्य सभा सदस्य कुमारी शैलजा ने कहा कि राफेल डील पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर पहले पूरी तरह से स्टडी किया जाएगा उसके बाद ही आगे की कोई कार्रवाई होगी। कुमारी शैलजा शुक्रवार को एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।

उन्होंने कहा कि देखेंगे सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा, उसको कांग्रेस पार्टी स्टडी करेगी, क्लीन चिट ऐसे नहीं मिलती, अभी देखा जाएगा। किसी के कहने से कुछ नहीं होता। यह उच्च स्तरीय कानूनी मामले हैं, देखते हैं आगे कोर्स ऑफ एक्शन क्या होगा। 

शैलजा ने कहा कि 5 राज्यों के चुनाव परिणामों से कांग्रेस का हौसला बुलंद है। कांग्रेस में गुटबाजी की बात पर उन्होंने कहा कि कांगे्रस पूर्ण रूप से एकजुट है और उसकी एकजुटता का ही परिणाम कांग्रेस की विभिन्न राज्यों में हुई जीत है। 

Rakhi Yadav