रघुवीर कादियान होंगे हरियाणा विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर

10/31/2019 3:28:58 PM

चंडीगढ़: हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार का पहला विधानसभा सत्र 4 नवम्बर से शुरू होगा। सूत्रों की मानें तो विधानसभा सचिवालय 3 दिन के सत्र के हिसाब से तैयारियां कर रहा है, वहीं हरियाणा विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में रघुवीर कादियान को चुना गया है। कादियान को चुनने की मुख्य वजह उनकी आयु और अनुभव  हैं। बता दें कि उन्हें को लगातार तीसरी दफा प्रोटेम स्पीकर बने है।

जानकारी के लिए बता दें कि बेरी से कांग्रेस की सीट पर चुनाव जीतकर आए विधायक रघुबीर कादियान की उम्र 75 साल है। वह विधानसभा में वे सबसे बुजुर्ग विधायक हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर नारनौंद से जीतकर आए जजपा विधायक रामकुमार गौतम आते हैं, जो 73 साल के हैं।

Isha